वत्स गोत्रीय कनोजिया समाज की बैठक आयोजित

– कनोजिया सभा की नव जिला कार्यकारिणी गठित

भिण्ड, 19 अक्टूबर। धनतेरस के अवसर पर वत्स गोत्रीय कनोजिया समाज (त्रिपाठी/ तिवारी) की डॉ. मधुरेश त्रिपाठी के अटेर रोड भिण्ड निवास पर कनोजिया सभा की जिला कार्यकारिणी के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्रजकिशोर त्रिपाठी ने कहा कि जिले में बड़ी संख्या में कनोजिया समाज के लोग निवास कर रहे हैं, सालभर में कई बैठकों का आयोजन किया जाता रहता है, लेकिन आज की बैठक अतिमहत्वपूर्ण है, क्योंकि लम्बे समय बाद कनोजिया सभा की जिला कार्यकारिणी का नए सिरे से गठन किया गया है। सेवानिवृत्त पूर्व प्राचार्य जनता इंटर कॉलेज भिण्ड विनोद त्रिपाठी ने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी में सभी पदाधिकारी ऊर्जावान हैं और निश्चित तौर पर समाज को मजबूत करने का काम करेंगे। सेवानिवृत्त वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी राकेश त्रिपाठी ने कहा कि कनोजिया समाज एकता की भावना से हमेशा से ही सभी समाजों के हित में कार्य करता रहा है और आगे भी समाजहित में काम करता रहेगा।
नवनियुक्ति अध्यक्ष डॉ. मधुरेश त्रिपाठी ने कहा कि उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, एसे हर संभव प्रयास से ईमानदारी से कार्य कर समाज को मजबूती के लिए काम करेंगे। अन्य वक्ताओं ने भी बैठक को संबोधित किया। नवगठित जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष डॉ. मधुरेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष कमलेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी, सचिव दीपचंद तिवारी एडवोकेट, कानूनी सलाहकार अजय त्रिपाठी एडवोकेट, मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी को नियुक्त किया गया है।
बैठक में सत्यनारायण त्रिपाठी, श्यामबहादुर त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी कुक्कू, प्रो. सुनील त्रिपाठी, कमलेश त्रिपाठी जारी, संतोष त्रिपाठी फूफ, राजेश त्रिपाठी, संतोष त्रिपाठी भोनपुरा, अरुण त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी चच्चू, दीपेन्द्र त्रिपाठी, साकेत तिवारी, ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, संजय त्रिपाठी, नरेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. शशांक त्रिपाठी सोनू, उमेश त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, अशोक त्रिपाठी, संजय त्रिपाठी एडवोकेट, नीरज त्रिपाठी शिवम, हरीश त्रिपाठी, राजकिशोर त्रिपाठी, अवधकिशोर त्रिपाठी, प्रशांत त्रिपाठी, राजू त्रिपाठी, दिलीप त्रिपाठी, चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी, दयाशंकर त्रिपाठी, अरविंद त्रिपाठी, सतीश त्रिपाठी, सौरभ त्रिपाठी, गोविन्द त्रिपाठी, रामकिशोर त्रिपाठी, सौभाग्य त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी सहित समाज के लोग उपस्थित रहे।