भिण्ड, 17 अगस्त। शहर के पत्रकार अक्षय प्रताप सिंह भदौरिया के पिता रामानंद सिंह भदौरिया उम्र 74 वर्ष का शुक्रवार को निधन हो गया। भूमि विकास बैंक में मैनेजर पद से सेवानिवृत्त भदौरिया पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार शाम को ब्रह्मपुरी स्थित मुक्तिधाम में उनकी अंत्येष्टि की गई। मुखाग्नि बडे बेटे महेन्द्र प्रताप सिंह भदौरिया ने दी।