हर घर तिरंगा अभियान : दीनदयाल मॉल में समूहों की दीदियों ने शुरू किया तिरंगा बिक्री केन्द्र

ग्वालियर, 12 अगस्त। ग्वालियर जिले में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्व-सहायता समूहों से जुडीं दीदियां भी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में महती भूमिका निभा रही हैं। समूहों की दीदियों द्वारा बडे पैमाने पर तिरंगा बनाकर निर्धारित शुल्क पर कोचिंग संस्थाओं को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा दीदियों द्वारा बनाए गए तिरंगों एवं समूह के अन्य उत्पादों के लिए प्लेटफॉर्म भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस क्रम में फूलबाग स्थित दीनदयाल मॉल में उन्होंने स्वसहायता समूहों की दीदियों को तिरंगा की बिक्री करने के लिए काउण्टर उपलब्ध कराया गया है। इस काउण्टर के माध्यम से समूहों की दीदियां अपने अन्य उत्पादों की बिक्री भी कर रही हैं।