बछरेंटा में भाजपा की बैठक आयोजित, पौधारोपण भी किया

भिण्ड, 28 जुलाई। मेहगांव विधानसभा क्षेत्र के अमायन मण्डल में ग्राम पंचायत खेरिया सिंध के ग्राम बछरेंटा में शक्ति केन्द्र की बैठक संपन्न हुई है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश एवं केन्द्र सरकार द्वारा जनता के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। पार्टी के सभी लोग शासन की योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने में सहयोग करें।
इस अवसर पर अमायन मण्डल अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान, सुरेश सिंह सिकरवार, मण्डल महामंत्री रघुराज सिंह सिकरवार, जनपद सदस्य शिवेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह कुशवाह, पूर्व सरपंच हेवरन सिंह, बूथ अध्यक्ष सुखबीर सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के दौरान ‘एक पेड मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया है।