धीरसिंह बने स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

भिण्ड, 28 जुलाई। न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला इकाई का निर्वाचन सीएमएचओ ऑफिस में रविवार को संपन्न हुआ। कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से धीरसिंह कुशवाह को संघ का जिलाध्यक्ष चुना। इसके साथ ही जिला संरक्षक- केएस बघेल, कार्यकारी अध्यक्ष- अश्वनी शर्मा एवं संभागीय अध्यक्ष- लोकेप्द्र कुशवाह को चुना गया।
न्यू बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बनने पर धीरसिंह ने संघ के पदाधिकारी और सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों से जुडे मामले पुरजोर तरीके से उठाने की बात कही। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रदेशाध्यक्ष रामकिशोर भदौरिया, सचिव शिवकुमार लहारिया, संभागीय अध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह कुशवाह, सहयोग सोनी, रामप्रकाश शर्मा, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, गणेश सिंह, संतोष शिवहरे, गिरिजा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।