देश को वर्तमान समय मे राहुल से बहुत उम्मीदें है : कटारे

राहुल ने युवा पीढ़ी को मौका दिया : बघेल

भिण्ड, 19 जून। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी का जन्म दिन जिला कांग्रेस ने निराश्रित भवन पहुचकर निराश्रितों के बीच केक काटकर और फल वितरण कर मनाया और उनकी लंबी उम्र के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक हेमंत कटारे ने देश के वर्तमान हालत पर राहुल गांधी जैसे दूर दृष्टि वाले नेता से हमे बहुत उम्मीदें है, राहुल ने कोरोना के प्रभाव को बढऩे से पहले सरकार को चेताया लेकिन दुर्भाग्य से सरकार ने उन्हें गंभीरता से न लेकर देश को संकट में डाल दिया, राहुल आने वाले समय मे देश का भविष्य साबित होंगे।
जिलाध्यक्ष जयश्रीराम बघेल ने कहा कि राहुल गांधी भारत के गरीब किसानों और युवाओं के लिए परिश्रम कर हैं। उन्होंने कांग्रेस में युवा पीढ़ी को आगे देने का अवसर भी प्रदान किया, उनका यह परिश्रम व्यर्थ नहीं जाएगा। वर्तमान परिवेश में देश जुमलवाजों से कुछ परेशान हैं, लेकिन सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं, देश की जनता अच्छी तरह से जानती है राहुल उसी गांधी परिवार से जिसने देश के लिए बलिदान दिया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राधेश्याम शर्मा ने कहा कि आज राहुल गांधी ही एक मात्र ऐसे नेता हैं जो सरकार की गलत नीतियों का खुलकर विरोध कर रहे हैं। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष संजय भूता, सेवादल अध्यक्ष संदीप मिश्रा, प्रवक्ता अनिल भारद्वाज, ममता मिश्रा, रेखा भादौरिया, संतोष त्रिपाठी, कामिल खान, शैलेन्द्र भादौरिया, राजेश शर्मा, दर्शन तोमर, आनंद शाक्य, अरविंद अरेले, अरविंद सोनी, रूपसिंह सरैया, जीवाराम जाटव, चेतन शर्मा, अजय शर्मा, राहुल कुशवाह, चंद्रपाल सिंह परिहार, सोहन तिवारी, प्रदीप भादौरिया, बबलू त्यागी, सुनील कांकर, पिंकी भादौरिया आदि उपस्थित थे।

सेवादल ने मेहगांव में मनाया

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, सांसद राहुल गांधी का 51वां जन्मदिन शासकीय अस्पताल मेहगांव में मनाया गया। इस मौके पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य बृजकिशोर शर्मा कल्लू कहा कि राहुल गांधी देश का भविष्य हैं। आज पूरे देश में नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा कोरोना महामारी में कोई जिम्मेदारी नहीं निभाई गई। डेढ़ वर्ष से लगातार कोरोना के कारण लाखों लोगों की मृत्यु हो गई कई परिवार बर्बाद हो गए इस समय जो सरकार का दायित्व था वह सरकार ने नहीं निभाया। कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष डॉ. बृजेश कुमार मौर्य द्वारा राहुल गांधी को युवाओं का नेता मानते हुए कहा कि राहुल गांधी ही देश को सही दिशा निर्देश दे सकते हैं। आने वाले 2024 के चुनाव में राहुल गांधी ही देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव मनीष शिवहरे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।