भिण्ड, 06 अप्रैल। मेहगांव मंडल के सभी बूथों पर भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ सेवा, सुशासन तथा जनकल्याण को अपना ध्येय मानने वाले विश्व के सबसे विशालतम राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर समर्पित, राष्ट्र निष्ठ एवं जनसेवा में संलग्न समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी मण्डल मेहगांव के बूथ क्र.159 पर सदर बाजार मेहगांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि मण्डल अध्यक्ष नीरज शर्मा, मुख्य वक्ता अरविन्द भदौरिया, केशव राजपूत ने आभार व्यक्त किया व संचालन कालीचरन शाक्य ने किया।
इस अवसर पर नीरज शर्मा ने कहा कि आज इस गौरवपूर्ण दिवस पर उन यशस्वी विभूतियों को कृतज्ञता पूर्वक नमन, जिन्होंने अपने तप, त्याग और समर्पण से इस वटवृक्ष रूपी संगठन को सिंचित किया है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी का ध्वज आरोहित कर सभी ने संगठन एवं जनसेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में दंदरौआ मंडल अध्यक्ष चौधरी दिलीप सिंह गुर्जर, डॉ. योगेन्द्र सिंह तोमर, अरविन्द सिंह भदौरिया, रामशेष शर्मा, रामभुवन परमार, कालू जैन, बेटू जैन, युवामोर्चा उपाध्यक्ष अमन त्यागी, देवेन्द्र झा, सत्यनारायण सोनी सत्तू, कालीचरन शाक्य उपस्थित रहे।