मौ नगर में पंचकल्याणक हेतु दो दिवसीय पंच परमेष्ठि विधान आयोजित

भिण्ड, 23 अगस्त। मौ नगर में पंचकल्याणक हेतु दो दिवसीय पंच परमेष्ठि विधान का आयोजन शांतिनाथ दिगंबर जैन मन्दिर सेवढा रोड मौ में किया गया। पंच परमेष्ठि विधान केप्रथम दिन प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी अभिनंदन शास्त्री के सानिध्य में सुनील धवल, अनिल धवल द्वारा पंच परमेष्ठि विधान संगीतमय एवं भक्तिमय कराया गया। विधान के प्रारंभ में ध्वजारोहण सौरभ जैन बीडी वाले ने किया। इस अवसर पर सुधीर जैन लालू, सुभाष जैन कसेरुआ, देवेन्द्र जैन चौधरी, कुशल जैन, कमलेश जैन, धर्मेन्द्र जैन, अनिल जैन, कल्लू जैन बरौली, अमरीश जैन, पुष्पेन्द्र जैन आदि सकल जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।
27 जनवरी से 2 फरवरी तक होने पंच कल्याणक
मौ नगर में आदिनाथ मज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव का आगाज मौ नगर में होने जा रहा है। जो 27 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक होगा। लगभग 40 वर्ष पूर्व सन 1986 में भव्य पंचकल्याणक महामहोत्सव का आयोजन मेला ग्राउण्ड पर किया गया था। वही इतिहास मौ जैन समाज एक बार फिर अपने मौ नगर में इतिहास रचने जा रहा है। शांतिनाथ दिगंबर जैन मन्दिर के ट्रस्टी सुधीर जैन लालू ने बताया कि आज से लगभग 40 वर्ष पूर्व मौ नगर में एक बडे स्तर पर पंचकल्याणक का आयोजन किया गया था, उसके बाद से जैन समाज द्वारा कोई भी मौ नगर में बडा आयोजन नहीं किया है। 40 वर्ष पूर्व के इतिहास को हम सब सकल जैन समाज के लोग मिलकर एक बार फिर वही इतिहास दोहराने जा रहे है।