गोहद में मनाया भाजपा का स्थापना दिवस

भिण्ड, 06 अप्रैल। भाजपा के स्थापना दिवस पर गोहद नगर के बूथ 148 पर भाजपा के गौरवशाली ध्वज को अध्यक्ष विवेक जैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुरारी लाल अग्रवाल, पूर्व महामंत्री धीरेन्द्र श्रीवास्तव, आशीष शर्मा, विनोद माहौर, प्रमोद कामत, आत्मदास भटनागर, गिरिराज शर्मा, संतोष प्रजापति, दिनेश धनेलिया, राजीव शर्मा आदि ने ध्वज फहराकर महान विचारधारा को नमन किया।
वहीं गोरमी नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा लेकर रैली निकाली और व्यापारियों एवं दुकानदारों तथा समाज के प्रत्येक घरों पर कार्यकर्ताओं द्वारा झंडा वंदन किया गया। गोरमी नगर के बूथ 77 पर मंडल अध्यक्ष सुभाष थापक, आवास पर बूथ अध्यक्ष मुकेश थापक, विस्तारक मनीष अग्रवाल की उपस्थिति में मनाया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री राजकुमार जैन, जयवीर पुरोहित, श्रीकृष्णा कटारे, शिवराज यादव, राजेश मिश्रा, ओमकार यादव, रिंकू दीक्षित, प्रेमप्रताप सिंह नरवरिया, मोनू शर्मा, रणवीर परमार सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।