– वनखण्डेश्वर मण्डल में विधायक ने किया पार्टी का झंडा वंदन, 14 को डॉ. अंबेडकर जयंती मनाएगी भाजपा
भिण्ड, 06 अप्रैल। भाजपा वनखण्डेश्वर मण्डल के वार्ड क्र.11 बूथ क्र.79 बीटीआई रोड तलैया हनुमान मन्दिर महावीर नगर में भारतीय जनता पार्टी का झंडा वंदन करते हुए मन्दिर के महंत का पुष्प माला पहनकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार भाव से काम करती है, 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस है। पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा को हर समाज तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का पूर्ण रूप से इन निर्वाह करें। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ऐसा राजनीतिक दल है, जो विचार के लिए काम करते हैं और भारतीय जनसंघ इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा को समाज तक पहुंचाने का कार्य हम सब कार्यकर्ताओं के कंधों पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती है। हम सभी कार्यकर्ता अपने-अपने वार्डों में जहां बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करें।
विधायक ने कहा कि भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी का वटवृक्ष आज पूरे देश में कार्यकर्ताओं की अपार जनसंख्या के साथ खडा हुआ है, जिसके आज पूरे भारत में 20 करोड से अधिक सदस्य हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन मजबूती के साथ विकसित भारत और समृद्ध भारत बनाने का निर्माण करेगा आप सभी लोग भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जुडकर नए कार्यकर्ता बने और भाजपा को मजबूती प्रदान करें।
भाजपा वानखण्डेश्वर मंडल अध्यक्ष प्रिंस दुबे ने बताया कि संगठन निर्देश स्थापना दिवस एवं बाबा साहब की जयंती को प्रत्येक बूथ पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने अपने घरों पर झण्डा लगाना है और भाजपा शासन काल में किए गए विकास कार्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से जन सामान्य को बताना है। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देंगे।
इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष अमित जैन, जिला संयोजक कौशलेन्द्र सिंह कुशवाह, जिला सोशल मीडिया प्रभारी शेखर खटीक, रोहित शाक्य, पार्षद अमित सोनी, मण्डल उपाध्यक्ष बच्चा सिंह, मण्डल मंत्री सूरज बरुआ, पीयूष शर्मा, नर्सिंग ताम्रकार, देवेन्द्र राठौर, पूर्व पार्षद रामू खटीक, डॉ. सीके राठौर, कुलदीप राठौर, अवनीश मलहोत्रा, कमल कुशवाह, पिंकू दीक्षित, नवीन पाण्डेय, जीतू शुक्ला, अवधेश सिंह भदौरिया आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।