जिलाध्यक्ष ने भाजपा कार्यालय में किया पार्टी का झण्डा रोहण

भिण्ड, 06 अप्रैल। स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया ने वार्ड क्र.38 के बूथ क्र.167 पार्टी जिला कार्यालय पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में ध्वजारोहण कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि मैं उन सभी महापुरुषों को नमन करता हूं जिन्होंने भाजपा की नींव में देशभक्ति के बीज बोकर करोडों राष्ट्र भक्तों का वटवृक्ष तैयार करने का कार्य किया। भाजपा संगठन और हमारी सरकारों के माध्यम से समाज सशक्तिकरण में अपनी अहिम भूमि का निभा रही है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी उपेन्द्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र राजौरिया, जिला महामंत्री मनोज अनंत, पिंकी शर्मा, जिलामंत्री राधाकृष्ण शर्मा, डॉ. तरुण शर्मा, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा जैन, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, उपेन्द्र सिंह भदौरिया, पवन जैन, अमित जैन, धर्मेन्द्र सिंह राजावत, सुरेन्द्र सिंह सोलंकी, संतोष सिंह मसूरी, अतिराज सिंह नरवरिया, सौरभ जैन, शैलेंद्र सिकरिया, अमित यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसी प्रकार भाजपा मंडल सरायाघार के समस्त बूथ प्रभारियों व अध्यक्ष तथा वरिष्ठ कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर झण्डा लगाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया। मौ के शक्ति केन्द्र जमदारा के बूथ क्र.243 पर बूथ समिति व प्राथमिक सदस्यों के बीच बैठक की।