– सभी छात्रों को परीक्षा केन्द्र पर सुबह आठ बजे तक पहुंचना अनिवार्य
भिण्ड, 20 मार्च। माध्यमिक शिक्षा शिक्षा मण्डल मप्र भोपाल द्वारा 21 मार्च को कक्षा 10वीं के विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में सभी छात्रों को परीक्षा केन्द्र पर सुबह आठ बजे तक पहुंचना अनिवार्य होगा। 8:30 के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी पालक अपने बच्चों को निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केन्द्र पर पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा केन्द्र पर किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री नहीं ले जाएं, मोबाइल, घडियां, इलेक्ट्रोनिक उपकरण पूर्णत: प्रतिबंधित रहेंगे।
सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 24 को
भिण्ड। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भिण्ड ने बताया कि जनपद पंचायत भिण्ड की सामान्य सभा की बैठक 24 मार्च को सुबह 11 बजे एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक दोपहर 12 बजे जनपद पंचायत भिण्ड के सभाकक्ष में आयोजित की गई है। जिसमें अध्यक्ष/ उपाध्यक्ष/ सदस्य उपस्थिति हों। बैठक में बजट का अनुमोदन वित्तिय वर्ष 2025-2026, आय-व्यय पर अनुमोदन, कार्य योजना 15वां वित्त एवं 5वां वित्त वित्तिय वर्ष 2021-22, 2022-23, 2023-24, 2024-25 का पुन: अवलोकन, चर्चा तथा संशोधन यदि आवश्यकता हो तो, कार्ययोजना निमार्ण 15वां वित्त तथा 5वां वित्त वित्तीय वर्ष 2025-26, नल-जल योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।