चंबल घाटी की शांति के अग्रदूत थे सुब्बाराव जी : डॉ. शर्मा

शहर कांग्रेस ने डॉ. सुब्बाराव को दी श्रृद्धांजलि

भिण्ड, 28 अक्टूबर। वरिष्ठ गांधीवादी विचारक डॉ. सुब्बाराव जी के निधन पर शहर कांग्रेस भिण्ड ने श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन नगर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र उनकी कोई बराबरी नहीं कर सकता, उन्होंने अपने छात्र जीवन से ही राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के विचारों को धारण कर लिया था और असहयोग आंदोलन में सहयोग किया। चंबल घाटी के 556 डकैतों को आत्म समर्पण कराकर पूरे क्षेत्र में शांति के लिए काम किया। एक बार वह विनोबा भावे के साथ सुरपुरा में भी डकैतों के आत्म समर्पण कार्यक्रम में आए थे। आज तक समाजसेवा के क्षेत्र में गरीब आदिवासियों के लिए काम कर रहे, इसी के तहत में उन्होंने जौरा में गांधी आश्रम की स्थापना की। कार्यक्रम में डॉ. वीरेन्द्र सिंह भदौरिया, बुधसिंह कुशवाह, संतोष त्रिपाठी, रामजीलाल शाक्य, अशोक गुप्ता, प्रमोद दीक्षित, राजेन्द्र यादव, दीपचंद तिवारी, पंकज दीक्षित, बलराम जाटव, राजू त्रिवेदी, आनंद शांतिस्वरूप शाक्य, सूरजपाल सिंह कुशवाह, संजय यादव, सत्येन्द्र सिंह कुशवाह, सर्वेश यादव आदि कांग्रेसी उपस्थित थे।