अटलजी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर नगर पालिका में कार्यक्रम आयोजित

भिण्ड, 24 दिसम्बर। नगर पालिका परिषद भिण्ड को अध्यक्ष वर्षा बाल्मीक के कार्यालय में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री कवि हृदय अटल विहारी वाजपेई के जन्म दिन की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस मौके पर वक्ताओं ने उन्हें याद करते हुए कहा कि आज भारत की जो सामरिक क्षमताएं बढी हैं उसकी अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने शुरुआत की थी। जिसका जीता जागता उदारण पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण है। इतना ही नहीं भारत में किसानों मजदूरों के लिए नदियों को जोडने का काम किया, जिससे भारत भी हो आत्म निर्भर बने। भारत में विदेशी कम्पनियों को मौका नहीं दिया, स्वदेशी बस्तुओं को बढावा देने का काम किया, समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व को बढावा दिया। जरूरत है उनके बताये मार्ग पर चलकर देश को मजबूत करने की। उनके जन्म दिन की पूर्व संध्या पर संकल्प लें, यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि और आदरांजलि होगी। इस अवसर पर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील बाल्मीक, वीरेन्द्र कौशल, दीपक शर्मा, विश्वजीत सिंह, दीने शाक्य, छोटेसिंह नरवरिया, मनीष पुरोहित, विनोद दूरवार, हाजी काजी अलीमुद्दीन, मनोज अर्गल, दीपक मिश्रा, अमरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।