भिण्ड, 06 अक्टूबर। हम फाउण्डेशन मध्य भारत प्रांत की दो शाखा सिटी एवं विवेकानंद द्वारा स्वामी विवेकानंद को जानो लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। उक्त परीक्षा सरमन सिंह उमावि बीटीआई रोड पर कराई गई।
इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद को जानो परीक्षा के प्रदेश संयोजक प्रो. रामानंद शर्मा ने बताया कि उत्तर परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया। पहली पाली में कनिष्ठ वर्ग कक्षा छटवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों की परीक्षा सुबह नौ से 10 बजे तक कराई गई, फिर उसके बाद वरिष्ठ वर्ग कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों की परीक्षा सुबह 11 से 12 बजे कराई गई। इस परीक्षा में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, प्रांतीय संगठन मंत्री शैलेश सक्सेना, शाखा संरक्षक हरिदत्त सिंह राजावत, सिटी शाखा अध्यक्ष अरविन्द सिंह भदौरिया, विवेकानंद शाखा अध्यक्ष योगेश शर्मा, सचिव शिवम श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष संतोष नरवरिया, अंकित बंसल आदि उपस्थित थे।