भिण्ड, 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर मौ नगर के विभिन्न राजनैतिक दलों और सामाजिक संगठनों के जन प्रतिनिधियों ने गांधी की गोलंबर चौराहा स्थित प्रतिमा पर एवं शास्त्री के छाया चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह, पूर्व नप अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, रघुवीर सिंह पवैया, दीपक तिवारी, रामअख्तियार सिंह गुर्जर, सुल्तान सिंह मौर्य, रामू कुशवाह, जगत सिंह कुशवाह, महेन्द्र सिंह परिहार, अमृतलाल खटीक, राम यादव, बंटू जैन के अलावा कांग्रेस के राजीव कौशिक, इकबाल पठान, इरशाद पठान, डॉ. दिनेश जैन, कमलेश सोनी, आजादनवी कुरैशी, तिलक सिंह राजौरिया, रामेश्वर सिंह यादव, धर्मेन्द्र यादव बाबा, जाहिद खां, राजा पठान, समीर खां, मुन्ना अंसारी, बसपा के पार्षद रामसनेही बौद्ध आदि शामिल थे।