नशामुक्ति अभियान के सक्रिय क्रियान्वयन एवं कार्यक्रम का सुचारू रूप से संचालन/ आयोजन हेतु जिला स्तरीय समिति गठित

भिण्ड, 02 सितम्बर। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने संचालनालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण भोपाल के पत्र द्वारा प्रदेश में नशीली पदार्थों तथा शराब के सेवन से मुक्ति हेतु सतत नशामुक्ति अभियान के सक्रिय क्रियान्वयन एवं कार्यक्रम का सुचारू रूप से संचालन/ आयोजन किए जाने हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया है।
जिला स्तरीय समिति में कलेक्टर भिण्ड अध्यक्ष होंगे तथा पुलिस अधीक्षक भिण्ड, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड, वनमण्डल अधिकारी भिण्ड, महिला बाल विकास अधिकारी भिण्ड, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भिण्ड, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भिण्ड, जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण विभाग भिण्ड, जिला शिक्षा अधिकारी भिण्ड, परियोजना अधिकारी जिला शिक्षा अधिकारी भिण्ड, जिला आबकारी अधिकारी भिण्ड, जिला जनसंपर्क अधिकारी भिण्ड, सहायक संचालक पिछडा वर्ग कल्याण भिण्ड, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण भिण्ड, जिला योजना अधिकारी भिण्ड, डॉ. सुरेश बंसल, मनोज ओझा को सदस्य नियुक्त किया है और उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण भिण्ड को सदस्य/ सचिव नियुक्त किया गया है।