प्रभात झा के निधन पर मौ के भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

भिण्ड, 27 जुलाई। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रभात झा के असमायिक निधन पर भाजपा मण्डल मौ के नेताओं, कार्यकर्ताओं, स्थानीय पत्रकारों ने उन्हें अपनी ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त कर श्रृद्धांजलि अर्पित की है।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा है कि प्रभात झा लेखन के एक धनी व्यक्ति तो थे ही, एक अच्छे पत्रकार होने के साथ उनमें कार्यकर्ताओं को तैयार करने की अदभुद क्षमता भी थी। उनकी कमी हमें खलती रहेगी। परमात्मा से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और उनके परिवार को इस संकट से उवारने की शक्ति प्रदान करे। झा के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में पत्रकार रमेश राठौर, हीरासिंह यादव, सत्येन्द्र यादव के अलावा भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष सरनाम सिंह गुर्जर, हरनायन सिंह कुशवाह, रघुवीर सिंह पवैया, रामअख्तियार सिंह गुर्जर, रामू कुशवाह, फरेन्द्र सिंह सिकरवार, सुरेश छारी, जगत सिंह कुशवाह, सुल्तान सिंह मौर्य, राजू मिश्रा, सोमवीर शिवहरे, जिनेन्द्र कुमार जैन, सोनू राजपूत, कौशलेन्द्र चौहान, राजेश कुशवाह, बेताल सिंह गौड, अशोक गोयल, अमृत लाल खटीक, महबूब पठान, वकील यादव, सोनू खान, राजीव जैन आदि प्रमुख हैं।