गुप्त जी की काव्य रचनाएं हर युग में प्रसांगिक रहेगी : संयुक्त कलेक्टर

– गहोई वैश्य सभा भिण्ड के तत्वावधान में मनाई राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती

भिण्ड, 03 अगस्त। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 139वी जयंती के अवसर पर गहोई वैश्य सभा भिण्ड के तत्वावधान में स्थानीय बस स्टैण्ड चौराहे पर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संयुक्त अंकुर रवि गुप्ता ने राष्ट्रकवि को याद करते हुए कहा कि गुप्त जी की काव्य रचनाएं हर युग में प्रसांगिक रहेगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल चपरा थे एवं अध्यक्षता नव निर्वाचित अध्यक्ष शैलेन्द्र बिलैया ने की। प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में कैलाश नारायण सांवला, संतोष लहारिया, कवि अंजुम मनोहर, प्रमोद कनकने, महेश तरसोलिया, अतुल नौगरैया, रामप्रकाश सोनी, सुभाष बिलैया, रवि गुप्ता स्टेनो, राजेश बिलैया, राकेश कसाब, दीपक महतेले, धीरज चपरा, नीरज सेठ, राजेन्द्र मोर, अमित कनकने, महेश सिपौल्या, राजीव रावत, संजीव सोनी, अशोक कुरेले,
शिवकुमार रावत, सीमा मोर सहित विभिन्न समुदाय के प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर नमन किया। वहीं कवि शिवबहादुर सिंह, दशरथ सिंह कुशवाह, प्रदीप वाजपेई युवराज, ऋतुराज वाजपेई ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की काव्य रचनाओं के महत्व पर प्रकाश डाला और पुष्पांजलि अर्पित की। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में सहयोग बनाए रखने की अपील की।
गहोई वैश्य समाज ने आलमपुर में भी मनाई राष्ट्रकवि गुप्त की जयंती
गहोई वैश्य समाज आलमपुर द्वारा गहोई धर्मशाला में राष्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती मनाई गई है। कार्यक्रम के दौरान गहोई वैश्य समाज के नगर अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता (मिंटू) सहित समाज के लोगों ने राष्ट्र कवि मैथिली शरण गुप्त की तस्वीर तिलक किया। इस अवसर पर रामस्वरूप बिलैया, अशोक कस्तवार, चन्द्रप्रकाश सोनी, पूर्व पार्षद भुवनेश तीतविलासी, संतोष कुदरिया, गोपाल चुपरा, दामोदर सोनी, रामकुमार मिठिया, दिनेश मिठिया, बॉबी कुचिया, नीलू कस्तवार, केडी कुचिया, विवेक मोदी, सौरव कस्तवार सहित कई लोग मौजूद थे।