– जन अभियान परिषद के सहयोग से जिलेभर में होगा पौधों का रोपण
भिण्ड, 27 जुलाई। जिले में पहली बार पर्यावरण संरक्षण के प्रति अस्तिव ही पहचान नामक संस्था की अध्यक्षा आरती सिंह द्वारा एक हजार वृक्षों को गोद लिए जाने का विचार संस्था के सभी सदस्यों की सहमति से लिया गया है।
संस्था सदस्य सुमन भदौरिया एवं प्रीती भदौरिया ने बताया कि आज के दौर में बढ़ती हुई आबादी और घटते हुए वृक्षों ने संपूर्ण विश्व में व्यापक रूप से विनाश का तांडव फैलाया हुआ है। विनाश के उदाहरण के तौर पर बढ़ता हुआ तापमान, मानव के द्वारा प्राकृतिक संसाधनों का असीमित दोहन और वृक्षों की अंधाधुंध कटाई से लगातार मौसम परिवर्तन देखा जा रहा है, जिससे संपूर्ण मानव समाज पर विपरीत असर पड रहा है। आज-कल दक्षिण अमेरिका के अमेजन के जंगल और अफ्रीका के कांगो बेसिन भी नष्ट होते जा रहे हैं, जिससे संपूर्ण विश्व में चिंताजनक स्थिति निर्मित हो रही है। इन सब बिन्दुओं से चिंतित होकर अस्तित्व ही पहचान नामक संस्था की अध्यक्षा श्रीमती आरती सिंह और अन्य सदस्य सुश्री प्रियंका राजावत, हितेन्द्र सिंह जादौन, श्रीमती सुमन भदौरिया, सुश्री साक्षी चौहान, सुश्री सत्या, सुश्री शिवानी शर्मा, श्रीमती प्रवीना मिश्रा, श्रीमती प्रीती भदौरिया, श्रीमती राधा राजावत, श्रीमती संगम राजावत, सुश्री आरती राजावत, सुश्री शिल्पी आदि ने मिलकर वृक्षों को गोद लेने का वीणा उठाया है। संस्था के इस प्रयास से संपूर्ण जिले में ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व में भी एक सकारात्मक संदेश दिया है।
संस्था अध्यक्षा आरती सिंह का कहना है कि जब वह वन विभाग का विजिट करने गई तो वहां के अधिकारियों ने वनों में रहने वाले जीव जंतुओं के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की और विलुप्त होती प्रजातियों के बारे में बताया। इससे चिन्तित होकर आरती सिंह और सदस्य प्रीती भदौरिया द्वारा पूछा गया कि इन विलुप्त होती प्रजातियों को बचाने के लिए क्या प्रयास किया जाए? तो वनाधिकारी ने बताया कि अधिक से अधिक पौधों का रोपण किया जाए, जिससे विलुप्त होती प्रजातियों को रोका जा सके। तभी से आरती सिंह ने वृक्षों को गोद लेने का संकल्प अपने मन में धारण कर लिया था और उसको धरातलीय रूप उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई मां पौधारोपण योजना जून 2024 के अंतर्गत अपने संकल्पों को साकार करने का अवसर प्राप्त हुआ और उन्होंने एक अनोखी पहल कर दी और संस्था अध्यक्षा आरती सिंह ने अपने सदस्यों से सहमति लेकर पौधारोपण के लिए भरपूर प्रयास कर रही है।
अभी हाल ही में उनके द्वारा संरक्षण का प्रोजेक्ट बनाया गया जिसकी सराहना जिला स्तर पर जिला अभियान परिषद ने भी बहुत की है। आरती सिंह ने बताया कि अभी इस संस्था द्वारा प्रथम प्रयास मानव कल्याण के लिए किया गया है और अभी ऐसी कहीं अन्य मानव हित में पहल और कार्यक्रम प्रारंभ किए जाने शेष हैं और आगे तक निरंतर जारी रहेंगें। उनका कहना है कि अगर विश्व में वृक्ष समाप्त हो जाएंगे तो संपूर्ण मानव जाति का पतन होना तय हैं। इसीलिए उन्होंने हर एक व्यक्ति से अपील की है कि सभी लोग एक-एक वृक्ष को जरूर गोद लेकर उनको अपने घर, आंगन और खेतों में जरूर लगावें और साथ ही वृक्षों को संरक्षित भी करें। यह पहल मुख्य सलाहकार जन अभियान परिषद भिण्ड के जिला समन्वयक शिवप्रताप सिंह भदौरिया के सानिध्य में की जा रही है।