भाजपा महिला मोर्चा ने मनाई सावित्रीबाई फुले की जयंती

भिण्ड, 03 जनवरी। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर भाजपा मण्डल लहार द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मां सावित्री बाई फुले के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में नीलम शर्मा, रणवीर सिंह राठौर, देवानंद नायक ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की मण्डल अध्यक्ष नीलम शर्मा एवं संचालन मण्डल महामंत्री बाबूलाल टैगोर ने किया। आभार प्रदर्शन अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष अरफाज खान ने किया। इस अवसर पर पिछडा वर्ग मोर्चा के विधानसभा प्रभारी प्रदीप बघेल, किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष रणवीर राठौर, युवामोर्चा उपाध्यक्ष कृष्णा बघेल, बंटू सिंह, राजेश कुशवाह, बादल सिंह चौहान, शिवसिंह, दीपक सिंह बघेल, हरजेन्द्र सिंह चौहान, करू सिंह चौहान, राजेन्द्र कुशवाहा, सीमा कुशवाहा, केशवती, लल्लावती, प्रियंका आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।