भिण्ड, 25 अक्टूबर। लहार विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अम्बरीश शर्मा गुड्डू ने बुधवार को दबोह क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में सघन जनसंपर्क किया। वे सबसे पहले कांक्सी हनुमान मन्दिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम सलैया से अपना चुनावी प्रचार प्रारंभ किया। उन्होंने ससीगढ़, छिवावली, पन्नापुरा, ररूरा, जगदीशपुरा, गांगेपुरा, टिमावली, फरदुआ, लडसापुरा, शाहपुरा में संघन जनसंपर्क किया, साथ ही लोगों से वह रूबरू हुए और भाजपा के पक्ष में बोट मांगे।
भाजपा प्रत्याशी अम्बरीश शर्मा ने अपने जनसंपर्क के दौरान नुक्कड आमसभाओं में कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने हर वर्ग के लिए काम किया है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लालडी बहना, किसान सम्मान निधि से आज किसान की आर्थिक स्थिति सुधारने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश में कांग्रेस 70 साल से शासन कर रही है, यह काम वह 70 साल में क्यों नहीं कर पाई, इस क्षेत्र के कई गांव ऐसे थे जिनमें वाहन तो क्या पैदल आना मुश्किल होता था, आज हर गांव के लिए सडक है। माता-बहनों को शौच के लिए बहार जाना पडता था पर आज प्रधानमंत्री शौचालय योजना के अंर्तगत हर गांव मे शौचालय बनाए गए। उन्होंने कहा कि आप 17 नवंबर को अपना कीमती वोट देकर हमें एक बार सेवा का मौका दें, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपको कभी भी निराश नहीं करूंगा। जनसंपर्क के दौरान गुड्डू भैया के साथ सेकेण्डों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता साथ चल रहे थे।