जोशी बने फुटकर और लघु व्यवसाय प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

भिण्ड, 25 अक्टूबर। मप्र कांग्रेस कमेटी फुटकर और लघु व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मिर्जा नुरबेग ने बालक दास जोशी को भिण्ड जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। जोशी ने अपने मनोनयन पर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त कर आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीतने का संकल्प लिया है। उनके मनोनयन पर डॉ. राधेश्याम शर्मा, संतोष त्रिपाठी, पानसिंह सुमन बाबूजी, ब्रजेन्द्र सिंह मुन्ना, आशुतोष शर्मा, विवेक पचौरी, पीसी दीक्षित, मुरारी पुरोहित, देवेन्द्र भदौरिया, विपिन पाराशर, सचिन पाराशर, कल्लू पंडित, मोनू कुशवाहा आदि ने बधाई दी है।