गायत्री प्रज्ञापीठ फूफ पर किया गया पूजन
फूफ/भिण्ड, 27 जुलाई। पीएचसी फूफ में पदस्थ डॉ. बीना होतगी ने अपने पुत्र अनिकेत होतगी का 23वां जन्मदिन गायत्री प्रज्ञापीठ फूफ पर विधि विधान से दीप यज्ञ कर मनाया। इस अवसर पर महिला संगीत का आयोजन भी किया गया। तदुपरांत ऋषीश्वर महाविद्यालय फूफ, हरिजन छात्रावास फूफ एवं प्रसिद्ध ताल वाले बाबा के प्रांगण में बेल, नीम, कदम, अमरूद, आंवला के 50 पौधे लगाकर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाय गया।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी पं. विश्वनाथ शर्मा, नगर परिषद फूफ के पूर्व अध्यक्ष संतोष शर्मा, भाजपा के पूर्व जिलामंत्री एवं पत्रकार अशोक शर्मा, गायत्री परिवार के सदस्य रामनारायण गुप्ता, देवेन्द्र शर्मा, शुभम शुक्ला, आप पार्टी के जिल उपाध्यक्ष राहुल यादव, वीरसिंह, ऋषीश्वर महाविद्यालय के प्राचार्य व स्टाफ ने अनिकेत होतगी को दीर्घायु होने की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया।