शहर कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं का किया सम्मान
भिण्ड, 27 जुलाई। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने 21 जुलाई को ग्वालियर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की जनआक्रोश रैली में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने वाले कांग्रेस के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगी बस ऑपरेटरों का कांग्रेस की पट्टिका और पुष्पाहार पहनाकर, सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता हमारी पार्टी की नींव का मजबूत पत्थर है, जिस पर कांग्रेस पार्टी टिकी हुई है, आज जिस हालात में वह संघर्ष करके कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहा है, इसलिए अपने कार्यकर्ता का सम्मान करना इस दौर में बहुत जरूरी है, जिससे आने वाले विधानसभा चुनाव में सन 2023 में कार्यकर्ता पूरी जी-जान के साथ कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए मेहनत करेगा। जन आक्रोश रैली में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का मैं हृदय से आभारी हूं।
प्रदेश उपाध्यक्ष खिजर मोहम्मद कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता स्थापना के समय से ही संघर्ष करके पार्टी को मजबूत कर रहा है। ग्वालियर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की जनआक्रोश रैली को सफल बनाने में हमारे कार्यकर्ता ने जिस तरीके से पुरजोर मेहनत की है, ऐसी स्थिति में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए उनका सम्मान करना जरूरी है। प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रकाश यादव ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता आज की विषम परिस्थितियों में आम जनता की लडाई लडते हुए संघर्ष कर रहा है और जिस तरीके से कांग्रेस का कार्यकर्ता आम लोगों को जनआक्रोश रैली में ले जाने के लिए मेहनत कर रहा था, उसने यह साबित कर दिया की जनता भी उसके साथ है।
नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने बताया कि जन आक्रोश रैली में अपने वार्ड, मोहल्ले गांव से लोगों को ले जाने वाले संघर्षशील कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में जिन कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया उनमें पानसिंह बाबूजी, संजीव बरुआ, वीरेन्द्र यादव, गजेन्द्र यादव, दिवाकर जुग्गन दीक्षित, कमलेश जाटव, विनोद जाटव, प्रमोद दीक्षित पीसी, संजय यादव, कमलेश कुमार, राकेश कुमार, राजकुमार शर्मा अकोडा, विजय सिंह, कमलेश सुमन, राजवीर खन्ना, कुलदीप भारद्वाज, मन्नूसिंह, सोनेराम जाटव, भारत सिंह, उदय, नरेश सिंह, हिम्मत सिंह हरिऔध, अशोक सिंह यादव, रामप्रकाश यादव, सोनवीर यादव, बलराम जाटव, सतपाल अगरिया, शिशुपाल सिंह भदौरिया, शिवशंकर भदौरिया, रामरतन यादव दाऊ, इरशाद कुरैशी, रमेश ठाकुर, पंकज भदौरिया, धीरेन्द्र सिंह भदौरिया, परमाल सिंह नरवरिया, आनंद शांति शाक्य, सुरेन्द्र सेंगर, रामपाल सिंह भदौरिया मसूरी, अनूप सिंह, बुधसिंह राजावत, सोनवीर राजावत, कल्ले राजावत, आदित्य प्रताप सिंह कुशवाह, अनीस कुरैशी, स्मिता शर्मा, वकील खान, योगेश यादव, मोहर सिंह जाटव, बृजेश कुमार आदि प्रमुख हैं।