साहित्यिक संस्था अहिसास की भिण्ड इकाई गठित

डॉ. सेंगर परामर्शदाता, शर्मा अध्यक्ष एवं कुशवाह सचिव बने

भिण्ड, 28 अगस्त। हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में अग्रणी संस्था अखिल हिन्दी साहित्य सभा (अहिसास) की भिण्ड जिला इकाई का गठन कर लिया गया है। इसमें परामर्शदाता के अलावा कार्यकारिणी का चुनाव कर लिया गया है।
संस्था के परामर्शदाता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुखदेव सिंह सेंगर ने बताया कि हिन्दी साहित्य की यह अखिल भारतीय स्तर की संस्था अखिल हिन्दी साहित्य सभा (अहिसास) का प्रधान कार्यालय अम्बा नगरी, अमरावती महाराष्ट्र में है। इसका गठन प्रदेश के लगभग सभी जिलों में किया जा रहा है। इसी क्रम में भिण्ड जिले में भी संस्था का गठन कर लिया गया है। इसमें वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार रामशंकर शर्मा को अध्यक्ष, वरुण सिंह भदौरिया को उपाध्यक्ष, परमाल सिंह कुशवाह को सचिव, श्रीमती अंजन कुमारी को सह सचिव एवं देवेन्द्र जैन को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संस्था के अन्य सदस्यों की घोषणा निकट भविष्य में की जाएगी।