जमुना ऑटो ने राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह में महिलाओं का किया सम्मान

भिण्ड, 11 मार्च। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जमुना ऑटो कंपनी के प्रबंधक ने राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को तीन महिलाओं को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
जमुना आटो के प्रेसिडेंट आशीष कुमार गोयल कार्यक्रम में कहा कि सुरक्षा के साथ उत्पादन की गुणवत्ता पर ध्यान देना चाहिए, थोड़ी सी चूक से बड़ी अप्रिय घटना घट सकती है, कंपनी के साथ-साथ प्रत्येक मानव का सुरक्षा करना सुरक्षा रखना अपने आप में एक महत्व है, आज हमारे भारत में नारिया मातृशक्ति की अलग पहचान बनती जा रही है, हम सब लोग मिलकर नारी समाज का मनोबल एवं उत्सव बढ़ाकर नारी शक्ति को आगे बढ़ाना है।
कंपनी के डीजीएम एनएमक्यू समसी के मार्गदर्शन में कंपनी सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं 52वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का आयोजन कर जमुना आटो इंडस्ट्री मालनपुर में राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिसमें एचआर मैनेजर महेन्द्र सिंह ने सम्मान समारोह में कहा कि नारी में आज से नहीं आदिकाल से सख्त स्वरूपा मातृशक्ति जानी गई है, इसमें अपार शक्ति की क्षमताएं विद्यमान हैं, आज के युग में हर ऊंचाई को छूने में प्रबल शक्ति महान हैं, गृहस्ती आश्रम से लेकर राष्ट्र के निर्माण में अपनी अलग छाप बनाई है, पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपना संपूर्ण कर्तव्य निर्वाह करती है, बेटी दो परिवारों को अपनी कर्तव्यनिष्ठा से निर्वाह करने वाली होती है, एक माता-पिता का दूसरा पति के परिवार का ऐसी संस्कारवान महिलाओं को शत शत नमन करते हुए आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हम और आप सब मिलकर सम्मान करते हैं।
इस अवसर पर रेनू राजावत मीना व अफसाना को शॉल श्रीफल पुष्पगुच्छ प्रतीक चिन्ह उपहार देकर सम्मान किया गया। जिसमें कंपनी के सैकड़ों कर्मचारियों एवं कंपनी के प्रबंधक मौजूद रहे।