अभा ग्राहक पंचायत द्वारा पर्यावरण संरक्षण विषय पर बैठक आयोजित

भिण्ड, 25 फरवरी। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक शनिवार को को हनुमान बजरिया स्थित संघ कार्यालय भिण्ड में संपन्न हुई। जिसमें ग्राहक पंचायत मध्य प्रांत प्रभारी एवं पर्यावरण प्रमुख श्रीमती अनिला जगत (इंदौर) उपस्थित रहीं।
उन्होंने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष पर्यावरण संकट के मुद्दे पर प्रकाश डालते हुए बताया कि हमारा पर्यावरण एक बड़े खतरे का सामना कर रहा है, पर्यावरण को बचाना समय की जरूरत है, मानवता की सबसे बड़ी चिंता है, इस संबंध में कोई भी देरी विनाशकारी हो सकती हैं, इसीलिए समय रहते हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। पर्यावरण संरक्षण के उपाय के लिए अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करें। किसानों को मिश्रित फसल की विधि, उर्वरक, कीटनाशक और फसल रोटेशन के उपयोग को सिखाया जाना चाहिए। ऑर्गेनिक खाद, गोबर खाद, या जैविक खाद का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। खेतों में जल एकत्रित करने के लिए छोटे-छोटे तालाबों का निर्माण करना चाहिए। पेड़ों की कटाई को नियंत्रित करना चाहिए। अधिक से अधिक पौधाारोपण करें। पर्यावरण के संरक्षण से निश्चित रूप से लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा, बीमारियां भी कम होगी। ऑक्सीजन की कमी भी दूर होगी।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत मध्य प्रांत ग्वालियर के उपाध्यक्ष देवीसिंह राठौर ने ग्राहक संगठन को मजबूत करने हेतु ऑनलाइन हो रही सदस्यता को अभियान के रूप में चलाने को कहा। बैठक में प्रांत सह प्रमुख मध्य भारत लाखन टंडन, जिला उपाध्यक्ष ग्वालियर कीरत सिंह राणा, भिण्ड जिलाध्यक्ष रवि शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अनिल, जिला संयोजक आरती, श्रीमती प्रियंका, नीरज गजरोलिया, निक्कू शर्मा, सोनू गजरोलिया, अनिल शर्मा, प्रमोद पचौरी, आशीष पचौरी, गौरव शर्मा, गौरव तिवारी आदि उपस्तिथ रहे।