अभा मां दुर्गा जनकल्याण ट्रस्ट कराएगा निर्धन, बेसहारा, अनाथ कन्याओं की शादी

भिण्ड, 25 फरवरी। अखिल भारतीय मां दुर्गा जनकल्याण ट्रस्ट भिण्ड आगामी माह मई-जून 2023 में निर्धन, निराश्रित, अनाथ, दिव्यांग लड़कियों की शादी का आयोजन करने जा रहा है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एक सामाजिक संस्था है, जो कि सामाजिक कार्य के लिए गठित है। जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से पिछड़े, गरीब, बेसहारा, अनाथ, दिव्यांग लोगों की सहायता करना एवं उनकी कन्याओं की शादी करना है। कुछ समय पहले ही इस संस्था का गठन हुआ है, साथ ही अत्यंत निर्धन एक कन्या का विवाह भी धूमधाम से किया गया। इस वर्ष मई-जून 2023 में निर्धन, अनाथ, बेसहारा, दिव्यांग कन्याओं की शादी का आयोजन रखा गया है। जो भी पात्र व्यक्ति अपनी कन्या की शादी करने का इच्छुक हो वह विष्णु कुमार शर्मा के मोबाइल नं.9893646985 अथवा कुशवाह कॉलोनी इटावा रोड भिण्ड से संपर्क कर सकते हैं।