भिण्ड, 25 फरवरी। स्व. दयाराम महते शिक्षा प्रसार एवं समाज कल्याण समिति द्वारा संचालित मनीष विद्यापीठ पुरानी गल्ला मण्डी रोड लहार में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन नगर पालिका परिषद लहार द्वारा चलाए जा रहे आनंद उत्सव, खेलो इंडिया के तत्वावधान में हुआ। जिसमें बच्चों द्वारा बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो आदि खेलों का आयोजन किया गया।
विद्यालय प्रबंधन का मानना है कि खेलो का आयोजन हर विद्यालय में होने चाहिए, क्यों कि छात्रों के मानसिक तनाव को खेल के माध्यम से ही दूर किया जा सकता है। क्योंकि अब प्राय: देखने में आता है कि आज-कल के बच्चे छोटी-छोटी बातों का स्ट्रेस ले लेते हैं जो कि उनके लिए सही नहीं है।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अंतर्गत नगर पालिका लहार में चलाई जा रही नगर विकास यात्रा हर गांव, हर शहर के तत्वावधान मे खेलो इंडिया यूथ गेम के तहत अध्यक्ष श्रीमती मिथलेश नोरोजी, उपाध्यक्ष नरेश सिंह चौहान के आदेशानुसार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेश पुरोहित के मार्गदर्शन में शनिवार को मनीष विद्या पीठ स्कूल में खेल का आयोजन किया गया। जिसमें कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, जैसे खेलों में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें कबड्डी कप्तान अविनाय राजावत एवं उनकी टीम, खो-खो में कप्तान प्रगति हिन्नारिया एवं उनकी टीम विजयी रही। बैडमिंटन में निखिल कुशवाह प्रथम, अंशिका समाधिया द्वितीय, अनुष्का तृतीया एवं चंचल दीक्षित ने चौथा स्थान प्राप्त किया। नगर पालिका लहार के उपयंत्री सूरज गर्ग, स्कूल प्रबंधन समिति के सचिव सुमित त्रिपाठी एवं विद्यालय की संचालिका अनीता बड़ेलाल महते द्वारा स्वछता के बारे में बच्चों को समझाया गया कि गीला-सूखा कचरा अलग-अलग कर रखें, कचरा हमेशा कचरा गाड़ी में ही डालें। जिसमें उपस्थित नगर पालिका लहार की सहयोगी संस्था भगवती देवी महिला एवं बाल विकास शिक्षा प्रसार समिति एवं मां गुरू टेक्नोलॉजी संस्था की टीम भी उपस्थित थी।