भाकिमो के पूर्व जिला प्रवक्ता शर्मा की माताजी का निधन

भिण्ड, 25 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व जिला प्रवक्ता रामकुमार शर्र्मा, शिवकुमार शर्मा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष हरनारायण शर्मा एडवोकेट निवासी सुनारपुरा हाल कल्याणपुरा गोरमी की माताजी श्रीमती रामवती शर्मा का गत बुधवार को निधन हो गया। वे अपने पीछे भतीजे शिवराम शर्मा, रामसेवक शर्मा, नाती अजय, विजय, संजय, गिर्राज, पंकज, रामचंद्र, हरिश्चंद्र, शिवम्, प्रत्युष, अंश, अमन, संस्कार, पंती- रितिक, नितिन, सारांश, वेदांश, हिमांशु, चिराग सहित भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अमित दांतरे पिंकी, ब्रजेन्द्र सिंह, रंजीत सिंह गुर्जर, गजेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रेम नारायण शर्मा, हरीश शर्मा, झण्डा सिंह सरपंच, श्रीकृष्ण कटारे, देवेन्द्र शर्मा, केपी सिंह भदौरिया, राजेश शर्मा बिहारी बाल मन्दिर, गणेश पाराशर पत्रकार आदि ने शोक व्यक्त किया है।

पत्रकार पीयूष की दादी के निधन पर शोक व्यक्त

भिण्ड। इलेक्ट्रोनिक चेनल के पत्रकार पीयूष श्रीवास्तव की दादी शकुंतला देवी का निधन हो गया है। उनकी अंत्येष्टि भिण्ड में हुई। जिले के पत्रकारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों में वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा, प्रदीप चौधरी, परानिधेश भारद्वाज, एनके भटेले आदि पत्रकार शामिल हैं।