भिण्ड, 25 फरवरी। प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ द्वारा पंकज त्रिपाठी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। संघ का पुन: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर पंकज त्रिपाठी ने कहा कि वह पत्रकारों के हित के लिए हमेशा संघर्षरत रहे हैं और आगे भी रहेंगे। त्रिपाठी को पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 24 साल का समय हो गया है, वर्तमान में दैनिक पुष्पांजली टुडे स्टेट हेड मप्र के पद पर कार्यरत हैं। नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह पवैया एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उनके मनोनयन पर वरिष्ठ पत्रकारजनों, नेताओं, अधिकारियों एवं समाजसेवियों ने बधाई दी है।