भिण्ड, 17 फरवरी। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता से उत्साहित होकर गांव-गांव, शहर स्तर पर प्रत्येक व्यक्ति तक केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की असफलताओं को लेकर हाथ से जोड़ो अभियान तेज गति से प्रारंभ कर दिया है।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अनिल भारद्वाज ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को बूथ लेवल पर पहुंचकर आमजन के साथ उजागर करेंगे। इस अभियान हेतु प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव और नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, अजय सिंह राहुल भैया, विधायक मेवाराम जाटव, पूर्व विधायक हेमंत कटारे, पूर्वमंत्री चौधरी राकेश सिंह, डॉ. राधेश्याम शर्मा के निर्देश पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह और संगठन मंत्री इरसाद अहमद ने ब्लॉक प्रभारियों की नियुक्ति की। जिनमें भिण्ड शहर हेतु ब्रजेन्द्र सिंह कल्लू भारौली, ग्रामीण में मनोज दैपुरिया, अटेर में महेश जाटव, सुरपुरा में शैलेन्द्र सिंह भदौरिया, पावई में राजेन्द्र नरवरिया, लहार में मोंटी राजावत, मिहोना में जयेन्द्र सिंह, रौन में वीरेन्द्र यादव, अमायन में सुरेन्द्र सिंह चौहान, मेहगांव में रामहर्ष सिंह कुशवाह, गोरमी में डॉ. रणवीर यादव, मालनपुर में गजेन्द्र सिंह भदौरिया, मौ में संदीप मिश्रा, गोहद में गणेश बघेल को प्रभारी बनाया गया है। जो ब्लॉक अध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम आयोजित करेंगे।