जनभागीदारी समिति अध्यक्ष कल्याण सिंह की चाची का निधन

भिण्ड, 17 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जनभागीदारी समिति अध्यक्ष शासकीय महाविद्यालय आलमपुर कल्याण सिंह कौरव (कानूनगो) की चाची श्रीमती सावित्री देवी का गत गुरुवार की शाम को निधन हो गया। वह करीब 80 वर्ष थीं और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को सुबह आलमपुर कस्बे में स्थित मुक्तिधाम पर किया गया। जिसमें आलमपुर कस्बे के गणमान्य नागरिक, व्यापारी, कर्मचारी एवं राजनीतिक से जुड़े नेता कार्यकर्ता गण शामिल हुए। मुखाग्नि ज्येष्ठ भतीजे कल्याण सिंह कौरव ने दी।
विदित हो कि चाची जी के दो पुत्रियां हैं, जिनका विवाह हो चुका है। इधर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष एवं स्वदेश समूह ग्वालियर के पूर्व महाप्रबंधक कौरव की चाची के निधन पर शासकीय महाविद्यालय परिवार सहित आलमपुर कस्बे के नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की है।