भिण्ड, 02 फरवरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मौ द्वारा ग्राम किटी, जारेट, अंधियारीकलां, अंधियारी खुर्द, आसोहना, बड़ेरा, रुपाबई, खेरियाजल्लू, देंगमा में ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें कांग्रेस पार्टी की विचारधारा एवं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश एवं देश में फैल रही नफरत की खाई को पाटने का काम कांग्रेस कर रही है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों तक संदेश पहुंचाने का काम हाथ से हाथ जोड़ अभियान के अंतर्गत कर रहे हैं। अभियान में डॉ. रणवीर सिंह यादव, राजीव कौशिक, तिलक राजौरिया, दिनेश यादव, पुष्पेन्द्र जादौन, अमर सिंह, अंकुश चौहान, संजू गुर्जर, अरविंद बघेल, रघुराज जाटव आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में कक्षा छटवीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 19 को
भिण्ड। जिला संयोजक आदिम जाति अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग पराग जैन बताया कि शैक्षणिक सत्र 2023-24 हेतु शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालयों में कक्षा छटवीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा 19 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा हेतु विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र छह से 19 फरवरी तक एमपीटीएएसएससी बोर्ड से निकाल सकते हैं।