भिण्ड, 28 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी मण्डल मौ अल्प संख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा के जिला महामंत्री गुलफाम पठान का जन्मदिन मौ में गरीब असहाय, मजदूर वर्ग के बीच जाकर उन्हें स्वल्पाहार कराकर मनाया। इस अवसर कार्यकर्ताओं ने गुलफाम पठान का श्रीफल-शॉल भेंटकर सम्मान भी किया। कार्यक्रम में मौ नगर परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंह कुशवाह, पार्षद सुल्तान सिंह मौर्य, जिला आईटी सेल मीडिया प्रभारी रामू कुशवाह, जिला कोषाध्यक्ष सोनू खान, अल्प संख्यक मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष अमजत पठान, महामंत्री जावेद पठान, सह कोषाध्यक्ष अरशद खान, शाहरुख राईन, मंसूर खान आदि कार्यकर्ता सम्मलित थे।