भिण्ड कांग्रेस के संगठन मंत्री बने इरशाद अहमद

भिण्ड, 10 जनवरी। मप्र कांग्रेस ने कमेटी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु हर जिले में नए सिरे से हर जिले में संगठन मंत्रियों की नियुक्ति की है। भिण्ड में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इरशाद अहमद को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है।
कांग्रेस प्रवक्ता अनिल भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताता कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष मलिका अर्जुन खडग़े, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मंशानुसार पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, पूर्व विधायक हेमंत कटारे, पूर्वमंत्री चौ. राकेश सिंह और जिला कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह की सहमति पर उनकी नियुक्ति की गई है। इरशाद अहमद की नियुक्ति पर जिले के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है और इष्ट मित्रों ने बधाई दी है।