संकट की घड़ी में सिंधिया परिवार हमेशा आपके साथ रहेगा : ज्योतिरादित्य

शोक संतृप्त परिवारों के बीच पहुंचे राज्यसभा सांसद सिंधिया

भिण्ड, 10 जून। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद, पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत भिण्ड जिले के एक दिवसीय प्रवास पर भिण्ड आए। विगत कुछ दिनों में अपनों को खो देने वाले शोक संतृप्त परिवारजनों के बीच पहुंचकर दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। सिंधिया ने शोकाकुल परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए दुख और सुख की घड़ी में साथ रहने का भरोसा दिलाया।
राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भिण्ड जिले के एक दिवसीय प्रवास के तहत भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्वयंसेवी और गणमान्य नागरिकों तथा जनप्रतिनिधियों के मृतक परिवारजनों के बीच पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर उन्हें ढांढस बधाया। सिंधिया ने कोविड-19 से पीडि़त और उनकी मृत्यु हुई है ऐसे परिवारों के बीच पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवारजनों को सांत्वना प्रदान की। सिंधिया भाजपा नेता मेहगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत कनहारी सरपंच अनिल राजौरिया के पिता स्व. महेश राजौरिया के परिवार के बीच पहुंचें और वहीं मप्र खनिज विकास निगम के पूर्व अध्यक्ष कोकसिंह नरवरिया के भाई मानसिंह नरवरिया की पत्नी के निवास स्थान मंगदपुरा बाईपास रोड पहुंचें। पूर्व विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह के निवास स्थान पर पहुंचे। भिण्ड शहर के गांधी रोड स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भारत विकास परिषद के पदाधिकारी प्रो. स्व. डॉ. श्याम बिहारी शर्मा के परिवारीजनों के बीच पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
साथ ही शहर के आर्य नगर में पत्रकार रामशंकर शर्मा के पुत्र आलोक शर्मा जो कि वायुसेना में पदस्थ थे, उनके निधन पर शोक व्यक्त करने निवास स्थान पर पहुंचे। वहीं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं मेहगांव मण्डी के पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया के पिता स्व. हातिम सिंह नरवरिया के निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही राष्ट्रीय स्वय सेवक संघ के वरिष्ठ विभाग प्रचारक इटावा रोड स्थित चौधरी की बगिया में स्व. सुरेश चंद जैन के यहां पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा देवेन्द्र ऋषीश्वर जिला व्यवस्था प्रमुख राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के भाई अवधेश ऋषीश्वर के परिवारजनों के बीच पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गोहद में सुनील शेजवार के माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास स्थान पर पहुंचे।
इस अवसर पर सिंधिया के साथ जिलाध्यक्ष नाथूसिंह गुर्जर, राज्यमंत्री ओपीएस भदौरिया, पूर्व विधायक शिवशंकर समाधिया, पूर्व विधायक मुन्नासिंह भदौरिया, पूर्व विधायक रणवीर सिंह जाटव, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में अवधेश सिंह कुशवाह एडवोकेट, डॉ. रमेश दुबे, सरोज जोशी, जिला महामंत्री सतेन्द्र सिंह भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह नरवरिया, डॉ. तरुण शर्मा, विकास शर्मा, उपेन्द्र सिंह भदौरिया, रामनरेश शर्मा, वनखण्डेश्वर मण्डल अध्यक्ष अमित जैन, महाराणा प्रताप मण्डल अध्यक्ष शेरू पचौरी, सुभाष मण्डल अध्यक्ष प्रदीप सिंह भदौरिया टीपू, मेहगांव मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया, गोरमी मण्डल अध्यक्ष सुभाष थापक, अशोक चौधरी, रंजीत सिंह कुशवाह, दिलीप बौहरे, रामदास सोनी, मनीष राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।