रक्षाबंधन पर बाढ़ पीड़ितों को दी दो हजार की आर्थिक सहायता

श्रीराम वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से पूर्व डिप्टी कलेक्टर ने बाढ़ पीड़ितों का किया सहयोग

भिण्ड, 19 अगस्त। ग्राम मुसावली निवासी पूर्व डिप्टी कलेक्टर हरेकृष्ण शर्मा ने बाढ़ पीड़ित लोगों को दूसरे दिन ही आटा दाल और आलू सभी ग्राम वासियों को उपलब्ध कराए। इसके बाद त्यौहार को ध्यान में रखते हुए मुसावली में उन्होंने 140 परिवारों को दो-दो हजार रुपए आर्थिक सहायता के रूप में निज निधि से वितरित किए। इसके साथ ही सभी बच्चों को बिस्कुट नमकीन और गरीब महिलाओं को साड़ी प्रदान की गई।
पूर्व डिप्टी कलेक्टर मूलत: गाम मुसावली के निवासी अनंत कुमार पटेल के पुत्र हैं। वर्तमान में इनका निवास जीवाजी नगर ग्वालियर में है। वे मीडिया से दूर रहकर इस तरह समाज सेवा करते रहे हैं। भिण्ड जिले में नगद स्वरूप आर्थिक सहायता पहली बार किसी समाजसेवी ने बाढ़ पीड़ितों को प्रदान की है। इन्होंने बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राशन सामग्री उपलब्ध कराई मगर मीडिया से दूर रहे। बाढ़ पीडि़त लोगों की इस बदहाल स्थित को देखते हुए रक्षाबंधन पर सहायता देने का निश्चय किया कि जो कल मुसावली में सभी परिवारों को देकर संतोष किया। इस तरह की सहायता करने वाले भिण्ड जिले में मात्र एक समाजसेवी हैं। वैसे तो जिले में कई समाज सेवियों ने अपने-अपने स्तर पर सभी बाढ़ पीड़ितों की मदद की, मगर इन्होंने जो मदद की है वह अपने आप में मिशाल है।