भिण्ड, 30 दिसम्बर। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजनांतर्गत चार व्यक्तियों को एक लाख 85 हजार की उपचार हेतु चिकित्सालयों/ मरीजों को स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृति की है।
डिप्टी कलेक्टर पराग जैन ने बताया कि श्रीमती रेखा पचौरी पत्नी स्व. मुकेश पचौरी ग्राम बिरखड़ी तहसील गोहद को अन्य उपचार हेतु 60 हजार रुपए, उमेश चंद पुत्र बदन सिंह निवासी अटेर को अन्य उपचार हेतु 50 हजार रुपए, चन्द्रशेखर पुत्र लक्ष्मण ग्राम मोहन सिंह का पुरा, ग्राम पंचायत सिकाहटा, तहसील भिण्ड को अन्य उपचार हेतु 50 हजार रुपए, धर्मेन्द्र सिंह पुत्र जगदीश सिंह निवासी वार्ड क्र.18 स्टेशन मार्ग चौराहा गोहद तहसील गोहद को अन्य उपचार हेतु 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
राजनैतिक दलों की बैठक पांच को
भिण्ड। निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 के अंतिम प्रकाशन के संबंध में बैठक पांच जनवरी को दोपहर तीन बजे कलेक्टर कार्यालय भिण्ड के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पराग जैन अध्यक्ष/ सचिव मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दल को पांच जनवरी को दोपहर तीन बजे बैठक में उपस्थित होने की अपील की है।