महाराणा प्रताप मण्डल ने मनाई अटलजी की जयंती

भिण्ड, 25 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी महाराणा प्रताप मण्डल में भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती एवं मन की बात कार्यक्रम विभिन्न बूथों पर संपन्न हुए। इस अवसर मण्डल अध्यक्ष शेरू पचौरी, भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सुशील गुप्ता, सफाई कर्मचारी आयोग के पूर्व सदस्य सुनील बाल्मीकि, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती वर्षा वाल्मीकि, महामंत्री धर्मेन्द्र सोनी, मण्डल महामंत्री अनुज बाल्मीकि, मण्डल उपाध्यक्षगण प्रतीक पाण्डे, आलोक शुक्लाश् योगेश दीक्षित के अलावा सक्रिय कार्यकर्ता संजय जैन, कामता कुशवाह, बाबूजी अग्रवाल, दशरथ भदौरिया, जीडी खान, नरेन्द्र शर्मा, हरीबाबू गुप्ता, रवि गुप्ता सहित मण्डल एवं बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।