त्याग और बलिदान की मूर्ति थे अटल जी : डॉ. तरुण

भिण्ड, 25 दिसम्बर। त्याग और बलिदान की मूर्ति थे अटल बिहारी बाजपेई, भारतीय जनता पार्टी आज जो कुछ भी है सब अटल जी की ही देन है। यह बात सोनी मण्डल के ग्राम मानहड़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी के जन्मदिन पर कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. तरुण शर्मा ने कही।
डॉ. तरुण शर्मा ने कहा कि अटल जी के त्याग को पार्टी के प्रति समर्पित भाव को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने देश के लिए ना केवल पार्टी में रहकर काम किया बल्कि समाज के अनेकानेक पहेलियों में भी अपनी भागीदारी देते रहे उनकी रची हुई रचनाएं आज भी हमें प्रेरणा देती हैं। ग्राम सड़क परियोजना हो या लहरों को नहरों से जोडऩा आदि अटल जी की प्रमुख देने हैं। उन्होंने निस्वार्थ भाव से देशवासियों के प्रति समर्पितता का भाव रखा और जीवन पर्यंत देश और देशवासियों के लिए समर्पित रहे। कार्यक्रम के अंत में सोनी मण्डल के उपाध्यक्ष हीरू कक्का ने अतिथियों एवं सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रज्जन सिंह भदौरिया, मण्डल उपाध्यक्ष दिलीप सिंह भदौरिया, युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष आशीष सिंह भदौरिया, कार्यकर्ता गोविन्द सिंह भदौरिया व मानहड़ के सभी पोलिंग बूथ अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।