भाजपा की कामकाजी बैठक में अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हुई चर्चा

भिण्ड, 11 दिसम्बर। भाजपा मण्डल मौ के कार्यकर्ताओं की कामकाजी बैठक में पार्टी संगठन की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों सहित अनेक महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर विश्राम गृह मौ पर बैठक आयोजित हुई। जिसमें मुख्य अतिथि मण्डल प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष निहाल सिंह राणा, मण्डल अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में सम्मलित हुए। संचालन महामंत्री सुल्तान सिंह मौर्य ने किया। बैठक में फरेन्द्र सिंह सिकरवार, मर्जाद सिंह यादव, रामजीलाल शर्मा, बीरेन्द्र सिंह यादव फौजी, सुरेश छारी मंचासीन थे। इस अवसर पर पर्वत सिंह जादौन, रघुराज सिंह गुर्जर, बबली यादव, धर्मेन्द्र राणा, सोनू शर्मा, राम यादव, आईटी सेल के जिला मीडिया प्रभारी रामू कुशवाह, सतीष परिहार, सोनू खान, रामकेश गुर्जर, अजय झा, आगम जैन, सरपंच गुप्ता जाटव, दिनेश परिहार, रंजीत राणा, नरोत्तम राणा, हनुमंत सिंह, अवधेेश श्रीवास, प्रदीप यादव आदि कार्यकर्ता सम्मलित हुए।