भिण्ड, 22 नवम्बर। मुनि श्री विनय सागर महाराज की प्रेरणा से ऐंतहार जैन मन्दिर का जीर्णोद्धार चल रहा है। मन्दिर में भगवान की प्रतिमा विराजमान करने के लिए नगर के कीर्तिस्तंभ जैन मन्दिर परिसर में 20 से 25 दिसंबर तक पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन मुनि श्री विनय सागर महाराज के सानिध्य में होगा।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में मनोज जैन ने बताया कि पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रज्ञ संघ ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। जिसमें सकल जैन समाज व सभी सामाजिक संगठनों को जोड़कर भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होगा।
अंतर्मना महापारणा महाप्रतिष्ठा महोत्सव आज
जैन जगत के महान साधक साधना अंतर्मना आचार्य श्री 108 प्रसन्न सागर महाराज पारसनाथ टोंक पर सम्मेेद शिखरजी मधुवन में सिंहनिष्क्रीडित व्रत की 557 दिन की अखण्ड मौन साधना में लीन हैं। जिसका महापारणा 28 जनवरी 2023 को होना है। जिस हेतु एक भव्याति-भव्य महोत्सव का आयोजन 27 जनवरी से तीन फरवरी 2023 तक होगा। उक्त कार्यक्रम को लेकर कीर्तिस्तंभ परिसर में 23 नवंबर को दोपहर दो बजे कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें कार्यक्रम की संपूरर्ण रूपरेखा, अनिवार्य व्यवस्था व अन्य आवश्यक बिंदुओं पर चर्चा होगी।