आर्य ने किया मौ के भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान

भिण्ड, 26 अक्टूबर। दीपावली के अवसर पर बुधवार को भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य से उनके ग्वालियर स्थित निवास पर भाजपा मण्डल मौ अध्यक्ष गोपाल सिंह कुशवाह के सानिध्य में बधाई देने पहुंचे कार्यकर्ताओं को श्री आर्य ने शॉल भेंट एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया। बधाई देने पहुंचने वालों में नप के पूर्व अध्यक्ष मर्याद सिंह यादव, जिलामंत्री फरेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष रामअख्त्यार सिंह गुर्जर, सोमवीर शिवहरे, बकील सिंह यादव, रघुराज सिंह गुर्जर, आगम जैन, संतोष यादव, सोनू खान आदि प्रमुख थे।