भिण्ड, 19 अक्टूबर। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार जन शिक्षण संस्थान भिण्ड द्वारा बुधवार को पौधारोपण अभियान कार्यक्रम 2.0 शा. उमावि फूफ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्कूल प्राचार्य योगेश चन्द्र मिश्रा रहे।
प्राचार्य मिश्रा ने पौधो के महत्व को बताते हुए छात्र एवं छात्राओं से कहा कि पौधे हमारे जीवन के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। कोरोना महामारी से लोगों को सीख लेनी चाहिए कि लोगों को ऑक्शीजन कितनी बेहद जरूरी होती है। लगातार पर्यावरण दूषित हो रहा है, जिसके लिए हर व्यक्ति को आगे बढ़कर पौधारोपण में भाग लेना होगा, जिससे पर्यावरण में सुधार हो सके और आने वाले समय में ऑक्सीजन की कमी ना हो।
जन शिक्षण संस्थान के निदेशक संतोष कुमार दुबे ने सभी लोगों से आगे आकर पौधारोपण करने की अपील की, ताकि इस अभियान का स्थाई एवं दीर्धकाालिक लाभ प्राप्त किया जा सके। दुब ने कहा कि पौधारोपण अभियान पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण योगदान देगा। जन शिक्षण संस्थान भिण्ड ने आम जनमानस को पौधारोपण करने के लिए जागरुक किया। प्राचार्य मिश्रा के नेतृत्व में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण स्कूल परिसर में किया गया।
कार्यक्रम के अंत में जन शिक्षण संस्थान के निदेशक संतोष कुमार दुबे ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी संजय राजौरिया व मनोज कुमार, सहायक कार्यक्रम अधिकारी दिनेश शर्मा, अंजली शर्मा, लेखपाल अमित शर्मा, लिपिक अजय सिहं कुशवाह, कंप्यूटर ऑपरेटर जितेन्द्र शर्मा, जयप्रकाश, रामवीर, प्रशिक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, अवधेश शर्मा एवं लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।