भिण्ड, 02 अक्टूबर। मां गजानन बृद्धाश्रम सेवा समिति मौ के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य मुन्नीबल सिंह परिहार ने बृद्धाश्रम में रह रहे आधा सैकड़ा से भी ज्यादा वरिष्ठ बृद्धजनों को फूल माला पहनाकर वस्त्र, मिठाई भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि मुन्नीबल सिंह परिहार ने कहा कि शासन से कम राशि मिलने के बावजूद भी इस आश्रम को इतनी अच्छी तरह से संचालन समिति द्वारा बेहतर कार्यक्रम करके संचालित किया जा रहा हैं, इसके लिए वे धन्यवाद के पात्र हैं। ऐसे में हम लोगों को भी इनसे सीख लेनी चाहिए। गरीब बेसहारा लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर बृद्धाश्रम संचालक निहाल सिंह परिहार, खलील खां पूर्व पार्षद, राजेन्द्र सिंह सोलंकी, सोनू सक्सेना, विवेक परिहार सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि सम्मलित थे।