आक्रोशित बघेल समाज ने लहार विधायक का पुतला फूंका

जयश्रीराम बघेल को जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने पर जताया आक्रोष

भिण्ड, 31 जुलाई। अखिल भारतीय युवा पाल बघेल महासभा भिंड नगर अध्यक्ष मोनू बघेल के नेतृत्व में शहर के वायपास रोड स्थित सर्किट हाउस चौराहा पर सैकड़ों बघेल समाज के लोगों के साथ पूर्व मंत्री लहार विधायक डॉ. गोविंद सिंह का पुतला फूंका गया एवं डॉ. गोविंद सिंह के खिलाफ नारेबाजी की गई।
इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय युवा पाल बघेल महासभा के संभागीय मीडिया प्रभारी सरपंच सतीश बघेल ने कहा है डॉ. गोविन्द सिंह ने जयश्रीराम बघेल को कांग्रेस जिला अध्यक्ष से हटवाकर अच्छा नहीं किया। आने वाले समय में उन्हें इसके विरोध का भी पता चल जाएगा। लहार में बघेल समाज की क्या ताकत है बघेल समाज आपको विधायक मंत्री बना सकता है तो जमीन पर भी बैठाने की दम रखता है। इस पुतला दहन कार्यक्रम में वीरसिंह बघेल, दीपक बघेल, विकास बघेल, महेश बघेल, मोनू बघेल, जितेन्द्र बघेल, कल्लू, सल्लू बघेल, पंकज बघेल, मनोज बघेल, शैलेंद्र बघेल, देवेंद्र बघेल, अरविंद बघेल, नीरू बघेल, पुष्पेंद्र बघेल, सचिन बघेल, आशीष बघेल, आशु बघेल, सुमित बघेल, आनंद बघेल, मोनू बघेल, शिवम बघेल, विक्की बघेल, रामू बघेल, गौरव बघेल, रवि बघेल, विकास बघेल, अनिल बघेल, रविन्द्र बघेल काशीपुरा, राजीव बघेल, अजय बघेल, देवेंद्र बघेल, महेश बघेल सहित बघेल समाज के कई युवा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।