संसद में पारित धारा 370 कानूनी रूप विलोपित करने पर अमित शाह का मप्र आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता राधा शर्मा ने सोशल मीडिया पर किया स्वागत

भिण्ड, 21 अगस्त। सोशल मीडिया पर केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल प्रवास पर 10 अक्टूबर 2019 का मीडिया में प्रसारित पोस्टर व्यापक स्तर पर जमकर वायरल होकर नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस विधायक डॉ. गोविन्द सिंह पर निशाना साध कर लहार विधानसभा क्षेत्र की दबोह मण्डल की पदाधिकारी भाजपा महिला कार्यकर्ता श्रीमती राधा शर्मा ने स्वागत वंदन अभिनंदन किया है।


भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह के संयुक्त नेतृत्व में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद धारा 370 का कानूनी रूप से विलोपन करने का कानून संसद में पारित हुआ था, जिसको तत्कालीन कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा पार्टी की लाइन तोड़कर उक्त कानून का समर्थन सार्वजनिक रूप से किया गया था, अनुच्छेद 370 का कानूनी रूप से विलोपन करने पर सिंधिया द्वारा समर्थन करने के प्रथम आगमन पर भिण्ड जिले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ समर्थित संगठन भारत रक्षा मंच द्वारा अनेक पोस्टरों को लगाकर सिंधिया का सार्वजनिक स्वागत वंदन अभिनंदन कर श्रीमती विजयराजे सिंधिया द्वारा स्थापित भाजपा पार्टी में कांग्रेस पार्टी को त्याग कर शामिल होने का अनुरोध भारत रक्षा मंच के जिलाध्यक्ष हृदेश शर्मा द्वारा किया गया था। उक्त स्वागत पोस्टर न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा प्रकाशित कर राष्ट्रीय एवं प्रांतीय समाचार पत्रों एवं चैनलों में प्रमुखता से चलाया गया था। जिस पर तत्समय सिंधिया द्वारा शिवपुर जिले के प्रवास पर स्वागत करने पर आभार भी दिया गया था। जो पोस्टर वायरल हुआ था उसमें मप्र भारतीय जनता पार्टी में ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ नेता रघुनंदन शर्मा का फोटो भी लगाया गया था। भारत रक्षा मंच आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक सूर्यकांत केलकर के मार्गदर्शन में देश में संचालित है, तत्समय उक्त पोस्टर ने पूरे प्रदेश में काफी सुर्खियां बटोर कर अनेकों महीने तक चर्चा में रहा था, जिसके बाद 10 मार्च 2020 को ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा अपने साथियों के साथ त्यागपत्र देकर अपनी दादी के पार्टी को विस्तार करने के लिए शामिल हो गए थे। तत्समय तत्कालीन कमलनाथ सरकार उक्त सिंधिया समर्थकों के इस्तीफे के कारण अलपमत में होकर गिर गई थी, जिसके बाद लहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और भारत रक्षा मंच के जिला संयोजक हिरदेश शर्मा के खिलाफ वरिष्ठ कांग्रेसी विधायक नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह से प्रतिद्वंदिता प्रारंभ होकर जान माल तक के क्षति पहुंचाने के आरोप लगाए गए थे। इस संबंध में स्थानीय भाजपा इकाई और जिला इकाई द्वारा प्रदेश में हृदेश शर्मा को सुरक्षा उपलब्ध कराने हेतु कार्रवाई करने का लेख किया गया था। तीन वर्ष के अंतराल में भाजपा नेता भारत रक्षा मंच के संयोजक हृदेश शर्मा ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार में संसदीय कार्य मंत्री रहे डॉ. गोविन्द सिंह पर जीविका के साधन नष्ट कर जान-माल क्षति पहुंचाने का भी आरोप लगाते रहे हैं, आज उनकी धर्मपत्नी ने एक बार फिर इशारों-इशारों में नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए भारत सरकार के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का सोशल मीडिया पर स्वागत वंदन अभिनंदन कर राष्ट्रहित में काम करने का संदेश देकर नेता प्रतिपक्ष पर हमला कर भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता होने का संदेश लहार विधानसभा में कानूनी प्रक्रिया के दुरुपयोग के बावजूद दिया है।
यहां उल्लेखनीय है कि श्रीमती राधा शर्मा ने लहार विधानसभा क्षेत्र में पहले जनपद पंचायत सदस्य का चुनाव लड़कर पार्टी के निर्देशों का पालन किया था, उसके बाद पार्टी द्वारा निर्देश देने के बावजूद अभी जनपद और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में राजनीतिक त्याग को सिद्ध करते हुए पार्टी के निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं ने का संदेश ना केवल हर विधानसभा क्षेत्र में दिया है, बल्कि संपूर्ण भिण्ड जिले के कार्यकर्ता श्रीमती राधा शर्मा के त्याग का गुणगान कर रहे हैं।