राष्ट्रभक्ति में डूबा गोहद नगर, तिरंगा यात्रा का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

भिण्ड, 13 अगस्त। गोहद नगर में भाजपा नगर मण्डल व प्राईवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा सुबह व शाम को निकाली गई। भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ अटल चौक से किया गया, जिसका नेतृत्व भाजपा अजा मार्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य ने किया। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से निकाली गई, यहां नगर की जनता ने अभूतपूर्व पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया।